खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए समरसेबल पंप और तार की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है।

खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए समरसेबल पंप और तार की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग : जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए समरसेबल पंप और उसमें लगे तांबे के तार की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 नवंबर 2026 को वादी संजय गोप, पिता लखन गोप, ग्राम बंका, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि पेलावल ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गदोखर स्थित उनके खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए एक समरसेबल पंप और उसमें लगे तार की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कटकमसांडी थाना कांड संख्या 174/26, दिनांक 13.11.2026, धारा 303(2)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के अंदर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1. दिलशाद अंसारी उर्फ ललन उर्फ सोनू, पिता अल्लरख्खू अंसारी।
2. नसीम अंसारी, पिता समीम अंसारी।
3. आयुष कुमार पासवान उर्फ चौहान उर्फ चौहान, पिता प्रकाश पासवान।
तीनों आरोपी ग्राम गदोखर, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद?
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया एक समरसेबल पंप और लगभग 1 किलो 200 ग्राम तांबे का तार बरामद किया है।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी:
इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सपन कुमार महथा, ओपी प्रभारी बिट्टू रजक एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों तथा पेलावल ओपी सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार, इस कांड में फरार एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
हजारीबाग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी कब तक होती है।



