अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह, महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा
गिरिडीह के हरिचक स्थित भाजपा कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह, महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह के हरिचक स्थित भाजपा कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ विधायक मंजू कुमारी तथा जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा शर्मा ने की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और समाज को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर आरके महिला कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल पुष्पा सिन्हा, समाजसेवी पूनम बर्नवाल, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष संगीता सेठ, संजू देवी, गीता हाजरा, पिंकी वर्मा सहित कई महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और महिलाओं के सम्मान के संकल्प के साथ ।



