पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में हस्त लेखन प्रतियोगिता का आयोजन —-
पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में हस्त लेखन प्रतियोगिता का आयोजन ----

पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में हस्त लेखन प्रतियोगिता का आयोजन —-
संवाददाता:ईश्वर यादव

हजारीबाग/बरकट्ठा :- प्रखंड के कपका स्थित सीबीएसई पैटर्न पर आधारित विद्यालय पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में हिंदी एवं अंग्रेजी का हैंडराइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मौके पर संस्था के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद ने प्रतिदिन बच्चों को एक पेज हिंदी और एक पेज अंग्रेजी राइटिंग लिखने का नसीहत दी। एवं बताया कि हैंडराइटिंग का जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। प्रतियोगिता को चार ग्रुप में बांटकर किया गया जिसमें हिंदी प्रतियोगिता में आशीष कुमार, रंजना कुमारी, राधिका कुमारी ,सूरज राना, गुलाम मुस्तफा ,मोनू कुमार पंडित, मनीषा कुमारी ,शाहजहां खातून ,रतन कुमार, सोनू मंडल, आयुष कुमार, नारायण कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया। जबकि इंग्लिश हैंडराइटिंग में आशीष कुमार ,सिद्धांत कुमार मंडल, सत्यम मंडल ,संध्या कुमारी, प्रिंस कुमार , टिंकू कुमार ,सूरज कुमार, अंकित मंडल ,कुलसूम खातून ,रामजी कुमार ,मुस्कान खातून ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




