Breaking Newsताजा खबरबिहार
होली त्यौहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग का ताबड़ तोड़ छापा
जब्त किया 3 कुन्तल अवमानक बेसन

संयुक्ता न्यूज डेस्क
बलिया – आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के आदेश के क्रम में होली त्यौहार के दृष्टीगत आज खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभिहित अधिकारी श्री महेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में तथा अपर आयुक्त(खाद्य) आज़मगढ़ मण्डल श्री वी0 के0 पाण्डेय के निर्देशन में चिलकहर स्थित किराने के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया.
विक्रयार्थ प्रदर्शित चिलकहर बाजार से 1 नमूना बेसन का लिया तथा सन्देह के आधार पर 305 कि0ग्रा0 बेसन जब्त भी किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत रू0 19825.00 आकी गई। उसी बाज़ार से पापड़ में मिलावट होने के संदेह के आधार पर टीम ने पापड़ के 2 नमूने जाँच हेतु संग्रहीत किये



