Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नव वर्ष से पहले गिरिडीह में पुलिस अलर्ट, एसपी डॉ विमल कुमार ने शहरी क्षेत्रों का किया निरीक्षण

नव वर्ष के आगमन से पूर्व जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार द्वारा गिरिडीह जिले के शहरी इलाकों का व्यापक भ्रमण किया गया।

नव वर्ष से पहले गिरिडीह में पुलिस अलर्ट, एसपी डॉ विमल कुमार ने शहरी क्षेत्रों का किया निरीक्षण

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : नव वर्ष के आगमन से पूर्व जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार द्वारा गिरिडीह जिले के शहरी इलाकों का व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहरी क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों के पालन की जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई, ताकि नव वर्ष के मौके पर किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इसके साथ ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार द्वारा जरूरतमंद बुजुर्गों एवं असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली।

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की कि नव वर्ष के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें

Related Articles

Back to top button