Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
बाल दिवस पर रोटरी गिरिडीह के द्वारा नेत्रहीन एवं मूक बधिर विद्यालय में किया कार्यक्रम का आयोजन
गिरिडीह , बाल दिवस के अवसर पर रोटरी गिरिडीह द्वारा अजीडीह स्थित नेत्रहीन एवं मूक बधिर आवासीय विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के बीच गर्म कपड़े, कंबल,कालीन एवं खाने हेतु बर्तन का वितरण किया गया

बाल दिवस पर रोटरी गिरिडीह के द्वारा नेत्रहीन एवं मूक बधिर विद्यालय में किया कार्यक्रम का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह , बाल दिवस के अवसर पर रोटरी गिरिडीह द्वारा अजीडीह स्थित नेत्रहीन एवं मूक बधिर आवासीय विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के बीच गर्म कपड़े, कंबल,कालीन एवं खाने हेतु बर्तन का वितरण किया गया,

साथ ही एक हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी भी विद्यालय में लगाया गया,उसके बाद बच्चों को दोपहर का भोजन भी कराया गया।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष पीयूष मुसद्दी,

कार्यक्रम संयोजक हर्ष केडिया,राजेंद्र बगड़िया,बिजय सिंह,अमित गुप्ता,विकास बसईवाला,तरनजीत सिंह,नंदन दारूका,श्रेयांस जैन,प्राची मुसद्दी,कृति गुप्ता,संगीता बसईवाला, रिप्सी जैन, सेजल केडिया,निधि जैन इत्यादि का अहम योगदान रहा।




