Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हैदराबाद में झारखण्ड एकता समाज का 9वां स्थापना दिवस समारोह

झारखंड एकता समाज की 9 वाँ स्थापना दिवस के मौक़े विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रवासी श्रमिको द्वारा हैदराबाद के रूबी गार्डन में झारखंड से आए बतौर अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह तथा धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत कई गण्यमान्य ने मंच साझा करते हुए प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा किया।

हैदराबाद में झारखण्ड एकता समाज का 9वां स्थापना दिवस समारोह
पूर्व विधायक राजकुमार यादव व बिनोद सिंह ने किया शिरकत
प्रवासी श्रमिक एक परिवार का सदस्य : राज कुमार यादव

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : झारखंड एकता समाज की 9 वाँ स्थापना दिवस के मौक़े विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रवासी श्रमिको द्वारा हैदराबाद के रूबी गार्डन में झारखंड से आए बतौर अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह तथा धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत कई गण्यमान्य ने मंच साझा करते हुए प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा किया।

जिसकी अध्यक्षता झारखंड एकता समाज के अध्यक्ष विनोद यादव ने किया। स्थापना दिवस समारोह में अपने उद्घार मे धनवार के पूर्व विधायक सह माले नेता राज कुमार यादव ने कहा कि प्रवासी श्रमिक सभी एक परिवार के सदस्य है। सभी मजदूरों श्रमिको को एक सूत्र में बंध कर रहने की जरूरत है। प्रवासी हित के लिए बनाया गया झारखंड एकता समाज का उद्देश्य पारदर्शी है और पारदर्शी बनाने के लिए कानूनी सलाह तथा तकनीकी सहायता लिया जा रहा है।

समाज सदैव प्रवासी हित का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि हम झारखण्ड एकता समाज सहित भारत वर्ष के किसी भी कोने में रहने वाले प्रवासी श्रमिको के साथ सदैव खड़ा रहें है और हर सुख दुःख में सदैव खड़े रहेंगे। कहा कि प्रवासी श्रमिको की कुछ समस्याएं भी है जिसे हम अगर हमें पुनः आपके सहयोग से विधायक बनने का मौका मिला तो आने वाले समय में विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे।

कहा जो प्रवासियों की प्रदेशों में मृत्यु हो जाती है वैसे प्रवासियों को पीड़ित पत्नी तथा बच्चों को बेहतर मुवावजा दिलाने का काम करेंगे। कहा हम सरकार से सभी प्रवासियों के लिए पेंशन की मांग करते है। समारोह को पूर्व विधायक विनोद सिंह ने भी सम्बोधित किया. मौक़े पर झारखण्ड के विभिन्न जिले से आये प्रवासी मजदूर के साथ सैकड़ों प्रवासी श्रमिक मौजूद थे

Related Articles

Back to top button