Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हाजत में संदिग्ध परिस्थितियों में आरोपी की मौत, थाना प्रभारी को एसपी ने किया लाइन हाजिर

जिले के गांवा थाना हाजत में बंद दो महिलाओं की हत्या के आरोपी श्रीकांत चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

हाजत में संदिग्ध परिस्थितियों में आरोपी की मौत, थाना प्रभारी को एसपी ने किया लाइन हाजिर

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के गांवा थाना हाजत में बंद दो महिलाओं की हत्या के आरोपी श्रीकांत चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रीकांत को 6 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजत में रखा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। मृतक के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और कहा गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। SDPO राजेंदर प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी को लाइन हाजिर इसलिए किया गया है ताकि जांच टीम निष्पक्ष ढंग से पूरे मामले की पड़ताल कर सके। जांच पूरी होने तक गांवा के सर्किल इंस्पेक्टर को थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button