Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

आगामी 18 जनवरी को बरही कर्बला मैदान में तहरीक-ए- बेदारी कॉन्फ्रेंस का किया जाएगा आयोजन। 

कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी सहित कई उल्लेमा होंगे शामिल। 

आगामी 18 जनवरी को बरही कर्बला मैदान में तहरीक-ए- बेदारी कॉन्फ्रेंस का किया जाएगा आयोजन। 

कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी सहित कई उल्लेमा होंगे शामिल। 

बरही :शोएब अख्तर 

हजारीबाग/बरही :- बरही कोनरा कर्बला ईदगाह मैदान में आगामी 18 जनवरी को एक अजीमुशशान तहरीक-ए-बेदारी व इसलाह-ए-मुआशरा कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कांफ्रेंस के आयोजन के संबंध में बरही जामा मस्जिद सेक्रेटरी मो. कयूम ने बताया कि आयोजन की तैयारी पूरे जोर-शोर से जारी है, कॉन्फ्रेंस के आयोजन में आने वाले मेहमानों को किसी प्रकार से कोई परेशानी ना हो इसकी भी पूरी तैयारी की जा रही है। वहीं जामा मस्जिद के पेश इमाम मुशर्रफुल कादरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस इस्लाही कॉन्फ्रेंस में देश – प्रदेश के उल्लेमा शिरकत करेंगे जिसमें मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद सह सदर मरकजी इदार – ए- शरिया पटना बिहार, मुफ्ती समसुद्दीन साहब बहराइच उत्तर प्रदेश, हजरत अल्लामा कुतुबुद्दीन रिजवी रांची इदार – ए- शरिया झारखंड , अल्लामा मुफ्ती अमजद रजा अमजद काजिए शरीयत पटना,अल्लामा डॉक्टर ताजुद्दीन साहब रांची, अल्लामा नोमान अख्तर फैकुल जमाली नवादा बिहार, मुफ्ती गुलाम रसूल सकाफी नायब काजीए शरीयत पटना बिहार, अल्लामा आसिफ इकबाल गिरिडीह, मुफ्ती अब्दुल जलील शाअदी काजीए शरीयत हजारीबाग, शायरे इस्लाम दिलबर शाही कोलकाता, शायरे इस्लाम दिलकश रॉचवि, शायरे इस्लाम मुस्ताक महशर रामगढ़ शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी एवं संचालन हजरत अल्लामा कुतुबुद्दीन रिजवी के द्वारा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button