Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हल्दीपोखर में श्रीमद् भागवत कथा संचालन समिति की एक बैठक आयोजित, बैठक में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 20 जनवरी से 26 जनवरी 2027 को, कराने की निर्णय।

पोटका प्रखंड अंतर्गत गांव हल्दीपोखर आम बाड़ी में बुधवार को श्रीमदभागवत कथा संचालन समिति की बैठक नरेंद्र नाथ मंडल की अध्यक्षता मे आयोजन हुआ ।

हल्दीपोखर में श्रीमद् भागवत कथा संचालन समिति की एक बैठक आयोजित, बैठक में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 20 जनवरी से 26 जनवरी 2027 को, कराने की निर्णय।

अभिजीत सेन ।

जामसेदपुर / पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत गांव हल्दीपोखर आम बाड़ी में बुधवार को श्रीमदभागवत कथा संचालन समिति की बैठक नरेंद्र नाथ मंडल की अध्यक्षता मे आयोजन हुआ । बैठक में इस वर्ष भी पूर्व की तरह श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन नए वर्ष 2027 में 20 जनवरी से 26 जनवरी तक कराने का निर्णय लिया गया।

इसके लिए नई कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने अध्यक्ष नरेंद्र नाथ मंडल, उपाध्यक्ष चंडीचरण मंडल, दिलीप राम,उत्पल बोस, भक्ति गोप, संजय कुंडू, जयप्रकाश राम,सचिव दिलीप अग्रवाल (चिंटू),सह सचिव निलय मंडल, ओमप्रकाश अग्रवाल, तपन गोप, गणेश गोप, संग्राम मोदक,व निलेश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष शीतल मंडल,सह कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, सहदेव गोप, पंकज राणा,चिन्मय मंडल व श्याम साहु मनोनीत किए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही वृंदावन के कथा वाचक से संपर्क कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद सूरज मंडल, घनश्याम मंडल,रतन सोनकर, विष्णु कुंभकार,राजेश सोनकर, कृष्णा प्रसाद गुप्ता,सिमंत गोप,प्रवीर प्रमाणिक, विशाल गुप्ता, अंकुश रजक, रंजन दास,राजू गुप्ता, सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button