हल्दी पोखर के वरीय पत्रकार की सूचना पर पीसीजे के सहयोगी मित्र संस्था टीम पीएसएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, निभाया अपना सामाजिक दायित्व।
हल्दीपोखर के एक वरीय पत्रकार के सुचना पर टीम पीएसएफ ने किया त्वरित कार्रवाई.। विश्व रक्तदान दिवस पर, सर पर गम्भीर चोट से टीएमएच में जंग लड़ रहे एक महिला मरीज के लिए बना जीवनदाई।

हल्दी पोखर के वरीय पत्रकार की सूचना पर पीसीजे के सहयोगी मित्र संस्था टीम पीएसएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, निभाया अपना सामाजिक दायित्व।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
हल्दीपोखर के एक वरीय पत्रकार के सुचना पर टीम पीएसएफ ने किया त्वरित कार्रवाई.। विश्व रक्तदान दिवस पर, सर पर गम्भीर चोट से टीएमएच में जंग लड़ रहे एक महिला मरीज के लिए बना जीवनदाई। टीम पीएसएफ के शतकवीर रक्तदाता कुमारेस हाजरा के एसडीपी रक्तदान ( 147 बार के रक्तदाता ) के जरिए टीम पीएसएफ का पुरा हुआ 1913 वां एसडीपी रक्तदान।.

आज कहीं ना कहीं टीम पीएसएफ के लिए विश्व रक्तदान दिवस, अपने रक्तवीरों के जरिए सार्थक हो गया। इसी मानव कल्याणकारी, मानव जीवनदाई कार्य को ही टीम पीएसएफ ने अपना संकल्पित उद्देश्य बनाया।. हर घड़ी, सदैव तत्पर, सजग रहते हूए निरंतर टीम पीएसएफ अपना सामाजिक दायित्व का निर्वाहन कर रहा है।
वहीं रक्तदान के पश्चात कुमारेस हाजरा को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के वरीय चिकित्सक डॉक्टर लव बहादुर सिंह, तकनीशियन चंदन कुमार, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, उत्तम कुमार गोराई, मोहम्मद हारून रशीद. उपस्थित थे।




