Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी, हुसैनाबाद द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान की सफलता को लेकर आज पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के हुसैनाबाद आवासीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में हुसैनाबाद के कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला मंत्री सोमेश सिंह के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन सांसद प्रतिनिधि श्रवण अग्रवाल ने किया।

भारतीय जनता पार्टी, हुसैनाबाद द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान की सफलता को लेकर आज पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के हुसैनाबाद आवासीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।

पलामू – इस कार्यशाला में हुसैनाबाद के कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला मंत्री सोमेश सिंह के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन सांसद प्रतिनिधि श्रवण अग्रवाल ने किया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए श्री सोमेश सिंह ने बताया कि —

10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

“हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को जन-जन तक पहुँचाने, राष्ट्र प्रेम एवं एकता की भावना को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

13 से 15 अगस्त तक सभी घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया।

14 अगस्त को हुसैनाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी।

बैठक को संतोष सिंह, रामेश्वर राम, योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, रंजित पासवान, अखिलेश पासवान, अखिलेश गुप्ता दुर्गेश सिंह, आदि ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन रजनीश मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

विनय पासवान, अखिलेश मेहता, रामराज मेहता, रंजित पासवान, छठन राम, दुर्गेश सिंह, उमेश सिंह, रविन्द्र कन्स्यकार, विमलेश सिंह, लालू यादव, रजनीश मिश्रा, अनिल सिंह, बीरेंद्र सिंह, डॉ. अखिलेश गुप्ता, सुधीर सिंह, रविरंजन सिंह, उमेश यादव, विजय राजवंशी, अखिलेश चौधरी, रंजिश पासवान, चंदन पासवान, अकबर खान, सतीश मेहता, गुडन सिंह, बजरंगी, अमर चौहान, अपू सिंह, दीपक सिंह, पिंटू सिंह, रमेश प्रजापति, दिलीप पाल तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button