हर भाई की कलाई तक पहुंचेगा बहन का प्यार हजारीबाग डाक विभाग का रक्षा सूत्र अभियान l
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए हजारीबाग डाक प्रमंडल द्वारा विशेष "रक्षा सूत्र अभियान" शुरू किया है।

हर भाई की कलाई तक पहुंचेगा बहन का प्यार हजारीबाग डाक विभाग का रक्षा सूत्र अभियान l
हजारीबाग : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए हजारीबाग डाक प्रमंडल द्वारा विशेष “रक्षा सूत्र अभियान” शुरू किया है। डाक विभाग का उद्देश्य है कि दूरी चाहे कितनी भी हो, इस रक्षाबंधन किसी भी भाई की कलाई सूनी न रहे
सहायक डाक अधीक्षक (सेंट्रल सब डिवीजन हजारीबाग) बी. के. मिश्रा ने कहा कि राखी के लिए डाक विभाग ने विशेष वॉटरप्रूफ लिफाफों की व्यवस्था की है।

ये लिफाफे प्रधान डाकघर, सेंट्रल सबडिवीजन के 10 उप डाकघरों और 75 शाखा डाकघरों में उपलब्ध रहेंगे. रक्षाबंधन के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए डाकघरों में विशेष काउंटर भी खोले जायेंगे। सभी राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के विशेष टीम तैनात की जायेगी। विशेष सुविधा का कुल शुल्क 70 रुपये निर्धारित किया गया है,
ताकि हर परिवार इसका लाभ उठा सके। इसमें 10 रुपये वॉटरप्रूफ लिफाफा, 55 रुपये स्पीड पोस्ट शुल्क और 5 रुपये विविध व्यवस्था शुल्क शामिल है. डाक विभाग का विश्वास है कि यह पहल न केवल राखी को सुरक्षित भाई तक पहुंचायेगी, बल्कि दूरियों के बीच भी रिश्तों की मिठास और भावनाओं की डोर को पहले से अधिक मजबूत बनायेगी।
स्कूलों में होगी ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता : बच्चों को भारतीय
बी. के. मिश्रा ने बताया कि संस्कृति और पारिवारिक रिश्तों से जोड़ने के लिए डाक विभाग स्कूलों में “राखी बनाओ और भेजो” प्रतियोगिता आयोजित करेगा. इसमें छात्र-छात्राएं अपने हाथों से राखी बनाकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने भाई को भेज सकेंगे. प्रत्येक स्कूल से सर्वश्रेष्ठ 10 बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।




