बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव को बनाया गया विनोबा भावे विश्वविद्यालय का अधिषद सदस्य
बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव को बनाया गया विनोबा भावे विश्वविद्यालय का अधिषद सदस्य

बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव को बनाया गया विनोबा भावे विश्वविद्यालय का अधिषद सदस्य
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग: झारखंड विधानसभा के सदस्य बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का अधिषद सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया। यह मनोनयन झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा सहमति प्रदान करने के बाद उप सचिव किरण सुमन बखला द्वारा पत्र प्रेषित कर किया गया। विधायक अमित कुमार यादव के अलावा विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के अधिषद सदस्य के रूप में डॉक्टर सरफराज अहमद, विधायक अम्बा प्रसाद, जयप्रकाश भाई पटेल, मनीष जयसवाल एवं उमाशंकर अकेला को भी सदस्य बनाया गया है।

इस अवसर पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय को नई ऊंचाई देने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में हर प्रकार की शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगीl




