Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

निरसा भलजोरिया रोड स्थित मां कामाख्या ज्वेलर्स में उड़ीसा पुलिस की छापेमारी, आभूषण जब्त, दो गिरफ्तार

गुरुवार को उड़ीसा पुलिस ने निरसा पुलिस के सहयोग से निरसा भलजोरिया रोड स्थित मां कामाख्या ज्वेलर्स में छापेमारी की।

निरसा भलजोरिया रोड स्थित मां कामाख्या ज्वेलर्स में उड़ीसा पुलिस की छापेमारी, आभूषण जब्त, दो गिरफ्तार

संवादाता : मलय गोप

निरसा : गुरुवार को उड़ीसा पुलिस ने निरसा पुलिस के सहयोग से निरसा भलजोरिया रोड स्थित मां कामाख्या ज्वेलर्स में छापेमारी की। इस दौरान दुकान एवं उसके नीचे स्थित गोदाम से कुछ आभूषण जब्त किए गए, वहीं दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के बाद दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ीसा पुलिस की यह कार्रवाई उड़ीसा में हुई सोना लूट की एक घटना से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में एमपीएल ओपी क्षेत्र के एक व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। छापेमारी के दौरान निरसा थाना और एमपीएल ओपी की पुलिस टीम भी उड़ीसा पुलिस के साथ मौजूद रही।

मौके पर मौजूद तस्वीरों में साफ देखा गया कि पुलिस टीम गोदाम के भीतर गहन तलाशी ले रही थी और कुछ सामान जब्त किया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद गोदाम को सील कर ताला लगाया गया, जिसके पश्चात पुलिस टीम वहां से रवाना हो गई।

मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी की प्रक्रिया अभी जारी है और पूरी कार्रवाई समाप्त होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है। अब लोगों की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई और आधिकारिक पुष्टि पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button