Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीति
Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान, राष्ट्र के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त करने का सुनहरा मौका: बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव 

हर घर तिरंगा अभियान, राष्ट्र के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त करने का सुनहरा मौका: बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव 

हर घर तिरंगा अभियान, राष्ट्र के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त करने का सुनहरा मौका: बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव 

हजारीबाग/बरकट्ठा: आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरुकता लाने के लिए माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी के द्वारा आने वाले 13 तारिख को आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उपलक्ष्य में विशाल भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें हजारों की संख्या में देशभक्तों के द्वारा मोटरसाइकिल रैली तिरंगा यात्रा के साथ निकाली जाएगी। उसी निमित्त आज बरकट्ठा, दिव्य कल्याण आश्रम में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने बैठक किया।

बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने कहा की आज़ादी के बाद प्रत्येक नागरिक को देश के राष्ट्रध्वज का सम्मान करने का इससे अच्छा सुनहरा अवसर नहीं मिल सकता। अतः प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर 11 से 17 अगस्त के बीच राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराए और ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने वाले 13 तारिख को तिरंगे के सम्मान में इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का हिस्सा जरूर बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपको बता दे की यह जो हमारा देश आजादी का अमृत मोहत्सव माना रहा है उसी को लेकर तिरंगा यात्रा सुबह 9:00 बजे स्थान जो  दिव्य कल्याण आश्रम से निकलेगी और गोरहर थाना से होकर गुंजार मोड़ होते हुए बरकट्ठा चौक पर उपास समापन किया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button