सिहोडीह ओलंपियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 378 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
गिरिडीह, सिहोडीह स्थित आम बगान में सिहोडीह ओलंपियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया।

सिहोडीह ओलंपियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 378 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, सिहोडीह स्थित आम बगान में सिहोडीह ओलंपियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह सदर प्रखंड एवं बेंगाबाद प्रखंड के अंतर विद्यालय के 378 छात्रों ने भाग लिया।

परीक्षा आयोजन के पश्चात प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, सी०एम० एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल की प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा के हाथों से कप ओर प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

इस प्रतियोगिता में दसवीं स्थान तक स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी आए हुए गणमान्य अतिथियों के हाथों से प्रशस्ति पत्र एवं कप देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि संजय सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है।

ओलंपियाड के अध्यक्ष मंजीत शर्मा ने बताया कि छात्रों के बीच प्रतियोगी भावनाओं को बढ़ावा देने के ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी करवाते रहेंगे। इस मौके पर सचिव रविंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, युवा समाजसेवी रामजी यादव, राजेश कु० वर्मा ‘मृदुल’,

मीडिया प्रभारी श्याम कुमार के अलावा पूर्व मुखिया संदीप शर्मा, समाजसेवी प्रमोद स्वर्णकार, शशि पाठक,शशि शेखर शर्मा, चुनमुन राम, सुभाष चौधरी, विनोद वर्मा, भुनेश्वर, संजय, मृत्युंजय, ढालो दास छोटू रजक आदि दर्जनों आदर्श युवा संगठन के सदस्य मौजूद थे।




