हजारीबाग के चार कराटेकाओं ने हासिल की ब्लैक बेल्ट
हजारीबाग के लिए गर्व का क्षण। द कोबरा कराटे एकेडमी के चार होनहार कराटेकाओं ने कराटे की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

हजारीबाग के चार कराटेकाओं ने हासिल की ब्लैक बेल्ट
हजारीबाग : हजारीबाग के लिए गर्व का क्षण। द कोबरा कराटे एकेडमी के चार होनहार कराटेकाओं ने कराटे की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
एकेडमी के खिलाड़ी प्रमोद यादव, मंदाकिनी यादव, मनीष राज और वैष्णवी सिन्हा ने 3 से 5 साल की कड़ी मेहनत के बाद सफलतापूर्वक ब्लैक बेल्ट की परीक्षा पास कर ब्लैक बेल्ट शोडान (प्रथम डान) प्राप्त की है।

यह ब्लैक बेल्ट परीक्षा रांची में शोतोकान कराटे-डू फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) द्वारा आयोजित की गई थी। यह कठिन परीक्षा SKFI के चीफ इंस्ट्रक्टर हांशी मानस सिन्हा द्वारा ली गई।
इस उपलब्धि पर एकेडमी के हेड कोच सेम्पाई चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने सभी नए ब्लैक बेल्ट धारकों को दिल से बधाई दी। उन्होंने कहा, “आप सभी का अनुशासन और कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई है। आपकी इस यात्रा के हर कदम पर हमें गर्व है।”
उन्होंने इस सफलता के लिए SKFI के टेक्निकल डायरेक्टर क्योशी नरेंद्र सिन्हा और शिहान शशि पांडे का विशेष आभार और धन्यवाद व्यक्त किया, जिनके सहयोग और आशीर्वाद से यह संभव हो पाया।
यह उपलब्धि न केवल इन चार खिलाड़ियों के लिए, बल्कि पूरे हजारीबाग जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत है।




