फुटबॉल मैदान में युवाओं के साथ अंतराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड मुख्यालय के समीप फुटबॉल मैदान में युवाओं के साथ अंतराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

फुटबॉल मैदान में युवाओं के साथ अंतराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड मुख्यालय के समीप फुटबॉल मैदान में युवाओं के साथ अंतराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया युवाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिए जा रहे गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया

आज के युवा पीढ़ी का नशे कि और झुकाव को देखते हुए उन्हें नशे के दुष्परिणामों से परिचित कराते हुए उससे दूर रहने की सलाह दी गई युवा खेल के माध्यम से भी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए उनको प्रोत्साहित किया गया पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद भी बहुत जरूरी है इसके महत्व को बताया गया।
युवाओं को बाल विवाह,बाल मजदूरी,पॉक्सो एक्ट,मानव तस्करी,साइबर अपराध आदि से जागरूक किया।मौके पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,राजेश माहली,मीरा मंडल,सबिता सोरेन,कुरुमीता मुर्मू,शिक्षक लखींद्र सरदार एवं काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।




