संयोजक राजेश कुमार पांडेय के आवास पर जिला रोजगार सृजन केंद्र का उद्घाटन
संयोजक राजेश कुमार पांडेय के आवास पर जिला रोजगार सृजन केंद्र का उद्घाटन

संयोजक राजेश कुमार पांडेय के आवास पर जिला रोजगार सृजन केंद्र का उद्घाटन
चित्रकूट : स्वावलंबी भारत अभियान के तहत गुरुवार को आईडीबीआई बैंक के पास प्रयागराज रोड शास्त्री नगर मोहल्ले में जिला संयोजक राजेश कुमार पांडेय के आवास पर जिला रोजगार सृजन केंद्र का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वरिष्ठ शिक्षक पूर्व प्रधानाचार्य हरिहर प्रसाद पांडेय व आचार्य पंडित अश्वनी कुमार पांडेय जी के कर कमलों से हुआ । दोनों विशिष्ट जनों ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया । जिला संयोजक राजेश पाण्डेय जी ने आत्मनिर्भर भारत स्वावलंबी भारत अभियान के तहत जिला रोजगार सर्जन केंद्र से होने वाले लाभ एवं विभिन्न विभागों के से लाभार्थियों को एवं जिले के शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के विषय में अपनी बात रखी एवं इसके लाभ बताएं ।

इस मौके पर नगर संयोजक अजय कुमार द्विवेदी , सामाजिक कार्यकर्ता शंकर प्रसाद यादव , सुशील गर्ग , राजेंद्र सिंह पटेल उर्फ नेताजी , जितेंद्र मिश्रा, मनीष मिश्रा, शक्ति कनकने, सौरभ सिंह, ओम प्रकाश, अजय पाण्डेय, प्रेमचंद्र गुप्ता शिवाकांत कनकने नवनीत पाण्डेय विजय कुमार पाण्डेय शिवम् पाण्डेय अशोक गुप्ताआदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
विजय त्रिवेदी चित्रकूट



