Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हज़ारीबाग की प्रतिभावों को मिलेगा सम्मान का सबसे बड़ा मंच, हज़ारीबाग रत्न अवार्ड रचेगा नई पहचान, उपायुक्त हेमन्त सती व डीडीसी रिया सिंह ने बताया सराहनीय पहल

जिले की प्रतिभाओं, समाजसेवियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मान और नई पहचान देने की दिशा में हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की पहल ‘हज़ारीबाग रत्न अवार्ड’ एक ऐतिहासिक अध्याय लिखने की ओर बढ़ रही है।

हज़ारीबाग की प्रतिभावों को मिलेगा सम्मान का सबसे बड़ा मंच, हज़ारीबाग रत्न अवार्ड रचेगा नई पहचान, उपायुक्त हेमन्त सती व डीडीसी रिया सिंह ने बताया सराहनीय पहल

हज़ारीबाग : जिले की प्रतिभाओं, समाजसेवियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मान और नई पहचान देने की दिशा में हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की पहल ‘हज़ारीबाग रत्न अवार्ड’ एक ऐतिहासिक अध्याय लिखने की ओर बढ़ रही है। 02 अक्टूबर को प्रस्तावित जिला स्तरीय सम्मान समारोह को लेकर ट्रस्ट की टीम ने उपायुक्त हेमन्त सती एवं उप विकास आयुक्त रिया सिंह से मुलाकात कर उन्हें समारोह के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने ‘हज़ारीबाग रत्न’ को ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी पहल बताते हुए कहा कि समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं को सम्मानित करना उनके कार्यों को पहचान देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और समाज में सेवा एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ‘हज़ारीबाग रत्न’ के माध्यम से जिले की उत्कृष्ट प्रतिभाओं और संस्थाओं को एक साझा मंच मिलना निश्चित रूप से एक सकारात्मक संदेश है।

Related Articles

Back to top button