सेंट्रल जेल पहुंचे बोकारो विधायक बिरंची नारायण एवं हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल
हजारीबाग केंद्रीय कारा में बंद बीजेपी रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल से की मुलाकात
सेंट्रल जेल पहुंचे बोकारो विधायक बिरंची नारायण एवं हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल
हजारीबाग केंद्रीय कारा में बंद बीजेपी रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल से की मुलाकात
हजारीबाग: विगत तीन माह से हजारीबाग केंद्रीय कारा में बंद बीजेपी रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल से मुलाकात करने के लिए मुख्य सचेतक विरोधी दल, झारखंड विधानसभा सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण और हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल सेंट्रल जेल पहुंचे। यहां नेताद्वय ने युवा नेता राजीव जायसवाल से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। ज्ञात हो की झारखंड के बहुचर्चित गोला आईपीएल आंदोलन में सजा सुनाए जाने के बाद से युवा नेता राजीव जायसवाल हजारीबाग जेल में बंद है। इससे पूर्व भी भाजपा के कई बड़े नेताओं और अन्य हस्तियों ने राजीव जयसवाल से जेल जाकर मुलाकात की और उनका हाल चाल लिया था। कई बीजेपी नेताओं ने उनके दुलमी स्थित पैतृक घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। विदित हो की रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत टोनागातू स्थित आईपीएल पॉवर प्लांट में हज़ारों रैयत विस्थापितों के विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक चेतना मंच के बैनर तले युवा नेता राजीव जायसवाल के नेतृत्व में वृहत जनआन्दोलन किया गया था। इस आंदोलन को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित कई दिग्गज नेताओं ने भी अपना समर्थन दिया था। अगस्त 2016 को हुए इस आंदोलन में पुलिस ओर आंदोलनकारियों के बीच झड़प हुई थी। जिसको लेकर राजीव जयसवाल सहित सैकड़ों लोगों के ऊपर केस दर्ज किया गया था. उसी मामले में दिसंबर 2022 में सजा सुनाए जाने के बाद से फिलहाल राजीव जायसवाल सहित 13 आंदोलनकारी जेल में बंद है।

नेताद्वय के साथ जेल परिसर तक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रज दुबे, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, विधायक प्रतिनिधि शिवपाल यादव, सहित रामगढ़ से चलकर आए भाजपा के युवा नेता बबली सिंह, अंकित सिंह, विनित यादव, राहुल पासवान, विकाश कुशवाहा मुख्य रूप से साथ थे ।




