Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सूंढी समाज उत्थान समिति कि समिक्षा बैठक संपन्न।

सूंढी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर कि पिछले 7 सितंबर शरमंदा में आयोजित साधारण सभा सह प्रतिभा सम्मान समारोह के मद्देनजर एक समिक्षा बैठक शनिवार को संपन्न हुई।

सूंढी समाज उत्थान समिति कि समिक्षा बैठक संपन्न।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

सूंढी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर कि पिछले 7 सितंबर शरमंदा में आयोजित साधारण सभा सह प्रतिभा सम्मान समारोह के मद्देनजर एक समिक्षा बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक कि अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सोमेन मंडल ने किया। बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।

साथ ही साथ आगे दान में प्राप्त जमीन पर भवन निर्माण, चिकित्सा शिवर, रक्तदान शिविर, एवं समाज के अनुभवी अधिकारियों के उपस्थिति में समाजस्थ छात्र-छात्राओं के लिए एक करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजन करने हेतु विचार विमर्श किया गया। समिति में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने हेतु कारगर कदम उठाने का फैसला भी लिया गया।

बैठक में अध्यक्ष समेन मंडल , सचिव उज्वल कुमार मंडल, कवि भावतरण मंडल,आशुतोष मंडल, सुबोध चंद्र मंडल,स्वपन मंडल, स्वप्न कुमार मंडल, दिलीप मंडल, कृष्णकांत मंडल, तरुण कुमार मंडल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button