Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डालसा का मोबाईल वैन पोटका के सुदूर गांव पोड़ाडीहा पहुंचा,राजकीय मध्य विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित,बच्चे जाने कानून की बारीकियां

नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को पोटका प्रखंड के सुदूर गांव स्थित पोड़ाडीहा राजकीय मध्य विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

डालसा का मोबाईल वैन पोटका के सुदूर गांव पोड़ाडीहा पहुंचा,राजकीय मध्य विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित,बच्चे जाने कानून की बारीकियां

अभिजीत सेन ।

जामसेदपुर/ पोटका

नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को पोटका प्रखंड के सुदूर गांव स्थित पोड़ाडीहा राजकीय मध्य विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य अभिनव कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है, इसके बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।इस वर्ष नेहरू जी का 137वां जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था और निधन 1964 में हुआ था।पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था और बच्चे उन्हें प्यार से “चाचा नेहरू” कहकर बुलाते थे।

इसीलिए उनके निधन के बाद नेहरू जी के जन्मदिन को बच्चों के प्रति उनके असीम प्रेम और योगदान के सम्मान में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना,उनके बेहतर स्वास्थ्य,और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना है।क्योंकि नेहरू जी का मानना था कि “आज के बच्चे ही कल का भारत बनाएंगे” और जिस तरह से उनका पालन-पोषण होगा,वही देश के भविष्य को तय करेगा।

भारत में बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों,उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है।जागरूकता कार्यक्रम में डालसा के कार्य व उद्देश्य,नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य,शिशु प्रोजेक्ट,बाल विवाह,बाल श्रम,बाल शोषण,चाईल्ड ट्रैफिकिंग,नशा मुक्ति,शिक्षा के अधिकार आदि विभिन्न कानूनों के बारे में भी बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गई तथा प्रत्येक बच्चे के सुरक्षित एवं सम्मानजनक बचपन को सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।

पी एल वी के द्वारा पीड़ाडीहा गांव के ग्रामीणों से भी मिला गया एवं डालसा के बारे में जानकारी दी गई साथ ही बच्चों के साथ उन्हें को ट्रॉफी दे कर बाल दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) के रूप में चयन कुमार मंडल,आशीष प्रजापति,नागेन्द्र कुमार,दिलीप जायशवाल,छाकू मांझी शदानंद महतो,मीरा मंडल,ललिता पुराण,ज्योत्सना गोप,गौतम सरदार दुलाल मंडल आदि उपस्थित थे और इसके सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button