सावन महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा की छटा, गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक प्रतियोगिताओं से सजा समारोह,
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई हजारीबाग की ओर से वैभवी बैंक्वेट हॉल प्रधान कैफेटेरिया में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

सावन महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा की छटा, गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक प्रतियोगिताओं से सजा समारोह,
हजारीबाग : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई हजारीबाग की ओर से वैभवी बैंक्वेट हॉल प्रधान कैफेटेरिया में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर विशेष आमंत्रित अतिथि महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी सिन्हा एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुधा प्रधान शामिल हुई l
सावन की हरियाली, उमंग और उत्साह के बीच आयोजित इस समारोह में कायस्थ समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
महोत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीत, नृत्य, संगीत, झूला और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां पेश कीं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। सावन गीतों और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला।
संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने का प्रयास आयोजकों ने कहा कि सावन महोत्सव जैसे आयोजन समाज की महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे आपसी भाईचारा, सामाजिक एकजुटता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। साथ ही भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कायस्थ समाज के कई लोग समारोह में मौजूद रहे और सभी ने मिलकर सावन महोत्सव की खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर जिला महिला अध्यक्ष अर्चना सिन्हा, जिला महिला महामंत्री रश्मि लाला ,जिला महिला उपाध्यक्ष सरिता सिन्हा , जिला संगठन मंत्री निक्की सिन्हा , सुषमा सिन्हा जिला उपाध्यक्ष सोनम प्रधान जिला उपाध्यक्ष
मिताली राशमी जिला महिला कोषाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद शिवपुरी , अर्चना सिन्हा जिला महिला मंत्री , डॉ नेहा सिन्हा जिला महिला उपाध्यक्ष , राधा रानी जिला महिला उपाध्यक्ष , सुषमा बालाजी जिला महिला उपाध्यक्ष
स्मिता सिंह जिला महिला उपाध्यक्ष , उषा सिंह जिला महिला उपाध्यक्ष , उप समिति अध्यक्ष मटवारी बबीता वर्मा , सिंदूर उपसमिति से रंजीता सिन्हा कुमकुम सिन्हा अध्यक्ष समिति
अध्यक्ष ममता सिन्हा मंडई उप समिति , स्मृति प्रीति बाला सिंह अध्यक्ष शिवदयाल नगर रूप समिति , नीलू रंजन अध्यक्ष शिवपुरी उप समिति , मंजू सहाय अध्यक्ष दारू उप समिति , नम्रता दास अध्यक्ष बाड़म बाजार उप समिति , मनोरमा सिन्हा
अध्यक्ष कुम्हारटोली उप समिति सहित अन्य सैकड़ों महिला शामिल थी l




