Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जीडी बागेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच संपन्न, टीम कंचन जंघा बनी चैंपियन l

गिरिडीह, जीडी बागेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट-1 के अंतर्गत आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीरीज का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

जीडी बागेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच संपन्न, टीम कंचन जंघा बनी चैंपियन l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जीडी बागेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट-1 के अंतर्गत आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीरीज का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के लीग मैच 25 मई 2026 को चार टीमों के बीच आयोजित किए गए थे, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम माउंट एवरेस्ट और टीम कंचनजंघा ने फाइनल में प्रवेश किया, जबकि टीम विवेकानंद तीसरे स्थान पर रही।

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच तीन सेटों का रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंततः टीम कंचन जंघा ने 3-0 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अजय बागेड़िया एवं नील रतन खेतान उपस्थित रहे। विजेता टीम को अध्यक्ष अजय बागेड़िया के हाथों 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में प्रशिक्षु प्रवीण भारती को 5 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को भी ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए गए।

अध्यक्ष अजय बागेड़िया ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से छात्र-छात्राओं को मोबाइल के दुष्प्रभावों से दूर रखने में मदद मिलती है। इससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा आपसी सद्भाव और टीम भावना का भी विकास होता है।
प्राचार्य डॉ. अनिल प्रसाद कुशवाहा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाठ्यक्रम के साथ-साथ सहगामी गतिविधियों के आयोजन से छात्रों में आत्मविश्वास, सहयोग की भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एनएसएस प्रभारी वंदना चौरसिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिकता और सामूहिक कार्य करने की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम का सफल आयोजन खेल समन्वयक अरनब सामंता के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में नरेश यादव ने रेफरी तथा प्रकाश वर्मा ने कमेंटेटर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रश्मि कुमारी, बीना झा, माधुरी कुमारी, रजनी कुमारी, अमित कुमार, अशोक पटेल, मृत्युंजय मिश्रा, पंकज गुछैत, अमित कुमार, सोनी कुमारी सहित सत्र 2024-26 एवं 2025-27 के सभी छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button