Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

साइबर अपराधी को छुड़ाने और पुलिस पर पथराव मामले में दो गिरफ्तार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दी जानकारी l

गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिक्सोरिया गांव में साइबर पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तार साइबर अपराधी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

साइबर अपराधी को छुड़ाने और पुलिस पर पथराव मामले में दो गिरफ्तार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दी जानकारी l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिक्सोरिया गांव में साइबर पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तार साइबर अपराधी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने यह सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार 10/11 जून 2026 की रात साइबर पुलिस टीम साइबर अपराधी चुड़ामन मंडल की गिरफ्तारी के लिए चिक्सोरिया गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों और साइबर अपराधियों ने पुलिस टीम पर धक्का-मुक्की की, गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा लिया तथा पुलिस बल पर पथराव कर दिया। पथराव में सरकारी वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस संबंध में अहिल्यापुर थाना कांड संख्या-21/2026 दिनांक 11 जून 2026 को दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) जीत बाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में चिक्सोरिया निवासी 51 वर्षीय जीतन मंडल (पिता- स्व. चुलबुल मंडल) तथा 20 वर्षीय सूरज मंडल (पिता- गणेश मंडल) शामिल हैं। उक्त के बातें बर्बादी स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीत वाहन उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी वहीं उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही शेष अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस अभियान में गांडेय, साइबर थाना, मुफस्सिल, अहिल्यापुर, बेंगाबाद, ताराटांड़ सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button