Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का 35 वाँ जत्था नगर पूर्वी के दीपूगड़ा के वार्ड नंबर 5 से हुए रवाना सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान: क्षेत्रवासियों के तीर्थाटन का सपना हो रहा साकार: श्रद्धानंद सिंह

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी "सांसद तीर्थ दर्शन" महाअभियान के तहत तीर्थयात्रियों का 35 वां जत्था शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पूर्वी के दीपगढ़ा स्थित वार्ड 05 से धूमधाम से रवाना हुआ।

सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का 35 वाँ जत्था नगर पूर्वी के दीपूगड़ा के वार्ड नंबर 5 से हुए रवाना

सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान: क्षेत्रवासियों के तीर्थाटन का सपना हो रहा साकार: श्रद्धानंद सिंह

बुजुर्गों के सेवा का इससे बढ़िया अवसर कुछ नहीं: करण जायसवाल

समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, करण जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने यात्रियों के पखारे पाँव, पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद, चार धाम यात्रा की दी अग्रिम शुभकामनाएं

हजारीबाग: कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट

हजारीबाग : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी “सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान के तहत तीर्थयात्रियों का 35 वां जत्था शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पूर्वी के दीपगढ़ा स्थित वार्ड 05 से धूमधाम से रवाना हुआ। इस पुनीत कार्य से सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास को जबरदस्त समर्थन मिला और यहां आस्था का विशाल जन सैलाब उमड़ा।

लोगों ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ तीर्थ यात्रियों के रवानगी के अवसर पर उनके साथ कदमताल करते हुए भक्तिभाव से नगर में पदयात्रा निकाला और स्थानीय मंदिरों में आशीर्वाद लेकर तीर्थ यात्रियों के कुशलता की कामना के साथ उन्हें चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया। इस यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया।

दीपूगढ़ा के वार्ड 05 से शुरू हुई इस पावन यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, विशिष्ट अतिथि करण जायसवाल, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा,नगर पूर्वी के सांसद प्रतिनिधि दीपू यादव,नगर पश्चिमी सांसद प्रतिनिधि लब्बू गुप्ता, रेखा सिंह, राकेश सिंह, मुकेश सिंह, राजीव सिंह, प्रमोद अग्रवाल, उमेश चंद्रा, भैया नितेश, विशेषांक वर्मा, जुगनू सिंह, मुखिया नारायण साव सहित भाजपा के कई स्थानीय गणमान्य नेताओं यात्रियों को पुष्प वर्षा करके रवाना किया।

इस अवसर पर विक्रमादित्य ,आदर्श यादव, आदर्श कुमार, सुभाष कुमार,अमन कुमार, धर्मेंद्र कुमार,लेखराज यादव,सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर तीर्थयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें चार धाम वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज और अयोध्या दर्शन के लिए विदा किया ।

भक्ति और उत्साह का दिखा अदभुत संगम

भक्तिभाव में लीन सभी यात्रियों ने सांसद मनीष जायसवाल के इस अनूठे प्रयास की तहे दिल से सराहना की और आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने ढोल-तासे के साथ पुष्प-वर्षा कर यात्रियों को यात्रा के लिए शगुन करके रवाना किया, जिससे एक उत्सव का माहौल बन गया।

जत्थे में 65 तीर्थयात्री हैं शामिल:

ये सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों वाराणसी, प्रयागराज (संगम), अयोध्या और विंध्याचल के दर्शन के लिए प्रस्थान किए हैं।

Related Articles

Back to top button