Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में जाने से रोकने का लगाया आरोप

एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में जाने से रोकने का लगाया आरोप

एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में जाने से रोकने का लगाया आरोप

गिरिडीह, मनोज कुमार।

 गिरिडीह: हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का रांची में घेराव कार्यक्रम है. रांची में भाजपा सचिवालय का घेराव करेगी. ऐसे में राज्य के सभी जिले से कार्यकर्ता रांची पहुंच रहे हैं. गिरिडीह से भी काफी संख्या में कार्यकर्ता रांची को कूच कर चुके हैं. गिरिडीह शहरी इलाके से पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, सुरेश साव, दिनेश यादव, चुन्नुकांत,जमुआ क्षेत्र से केदार हाजरा समेत विभिन्न इलाके के अलग अलग नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ता वाहन पर सवार होकर रांची के लिए निकले हैं. इस बीच मंगलवार की सुबह से पुलिस ने अचानक एंटी क्राइम चेकिंग शुरू कर दी. हर 15 – 20 किमी पर वाहनों को चेक किया जाने लगा.

हरेक वाहन को रोक कर उसकी डिक्की को चेक किए जाने लगे और वाहन में बैठे लोगों की जानकारी ली जाने लगी. अचानक शुरू हुए इस जांच अभियान पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जाहिर की है. भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी का आरोप है कि जान बूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए इस तरह की जांच शुरू की गई.

हालांकि जांच में जुटे अधिकारी भाजपा नेताओं के इस आरोप को गलत बताया. कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह की जांच हो रही है

Related Articles

Back to top button