Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सलैयडीह मुखिया के नव निर्मित मकान का गृह प्रवेश को लेकर निकाली गई कलश यात्रा।

चलकुशा प्रखंड अंतर्गत सलैयडीह पंचायत के मुखिया सुखदेव यादव ने नव निर्मित मकान का गृह प्रवेश कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया।

सलैयडीह मुखिया के नव निर्मित मकान का गृह प्रवेश को लेकर निकाली गई कलश यात्रा।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत सलैयडीह पंचायत के मुखिया सुखदेव यादव ने नव निर्मित मकान का गृह प्रवेश कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया। इस कलश यात्रा का शुभारंभ चलकुशा पूर्व प्रमुख लखिया देवी, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत पिता काटकर किए।

मुखिया सुखदेव यादव के द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह गृह प्रवेश तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के रूप में किया जा रहा है। इस अवसर पर कन्याएं के सर पर कलश रखकर पारंपरिक वेशभूषा में गाजे-बाजे एवं जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

यह कलश यात्रा ग्राम सलैयडीह से नदी तक पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया और पुनः गृह प्रवेश स्थल पर स्थापित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया बासुदेव यादव, अंशु चौधरी मुखिया प्रतिनिधि सीताराम पंडित, रामजीत रजक, रामदेव यादव,पसंस उमेश ठाकुर, लखन साव,बसंत पांडेय, राजेंद्र यादव, दिनेश मालाकार, महेश यादव,लक्ष्मण यादव एवं अन्य लोग काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे।

Related Articles

Back to top button