Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू प्रत्येक बुधवार को प्रखंड स्तर पर जनता दरबार लगाने के निर्देश

पलामू प्रत्येक बुधवार को प्रखंड स्तर पर जनता दरबार लगाने के निर्देश

पलामू प्रत्येक बुधवार को प्रखंड स्तर पर जनता दरबार लगाने के निर्देश

पलामू: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि रंजन ने पलामू के सभी बीडीओ व सीओ को सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को,वहीं अवकाश की स्थिति में गुरुवार को संयुक्त रूप से स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन करने का आदेश दिया है.उन्होंने जिले के सभी बीडीओ-सीओ को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले के विभिन्न अंचलों से आये आमजन अपनी विभिन्न मांगों, समस्याओं तथा कल्याणकारी कार्यों योजनाओं के लिए सीधे जिला मुख्यालय में उपस्थित होते हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि विभिन्न प्रखंडों/अंचलों में आमजनों की समस्याओं की सुनवायी व नियमानुकुल निष्पादन की कार्रवाई अपेक्षा के अनुरूप नहीं होती है.ऐसे में स्थानीय प्रखंड/अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन नितांत आवश्यक है जिसमें विकास/राजस्व संबंधी कार्यों के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण मांग/कार्यों पर त्वरित निष्पादन किया जायेगा.

जन समस्याओं को उच्च प्राथमिकता देते हुए ससमय उत्पादित करना सुनिश्चित करें:उपायुक्त

उन्होंने कहा कि बुधवार के दिन को जन समाधान के रूप में मनाने के निर्देश दिये.उन्होंने कहा बुधवार का दिन पब्लिक के कार्यों का निपटारा का दिन हो,यह सुनिश्चित होना चाहिये.इस दिन जब फरियादी किसी भी समस्या को लेकर आए तो उसे उच्च प्राथमिकता देते हुए ससमय निष्पादित करें.इसके अलावे उन्होंने जनता दरबार में प्राप्त आवेदन पत्र एवं उनके निराकरण से संबंधित प्रतिवेदन उपायुक्त पलामू को समर्पित करने का भी निर्देश दिया.

Related Articles

Back to top button