Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सर्द हवाओं ,घने कोहरे और धुंध से जनजीवन अस्त-व्यस्त ।

विष्णुगढ़ प्रखण्ड के सभी गाँव दो दिनों से घने कोहरे और धुंध की चादर में लिपटा रहा। सर्द हवाओं के थपेड़ों से ग्रामीण दिन भर घर मे दुबके रहे। घने कोहरे की धुंध की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही।

सर्द हवाओं ,घने कोहरे और धुंध से जनजीवन अस्त-व्यस्त ।

हजारीबाग: कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट

हजारीबाग/विष्णुगढ : विष्णुगढ़ प्रखण्ड के सभी गाँव दो दिनों से घने कोहरे और धुंध की चादर में लिपटा रहा। सर्द हवाओं के थपेड़ों से ग्रामीण दिन भर घर मे दुबके रहे। घने कोहरे की धुंध की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही।
शुक्रवार की रात को इस वर्ष का अबतक का सबसे न्यूनतम तापमान रहा,सर्द हवाओं ने जिस तरह से घेरा तापमान मे और गिरावट दर्ज की जायेगी।

बता दें कि शुक्रवार से अचानक सर्द कपकपाती हवाओं के बीच जब कुहासे की चादर से पूरा प्रखंड को अपनी आगोश में ले लिया तो किसान, मजदूर एवं आमजन परेशान और बेहाल हो गए, शाम होते ही चौक-चौराहो पर सन्नाटा पसर जा रहा है। बढ़ी ठंड से छोटे-छोटे बच्चो को स्कूल जाने पर काफी परेशानी हो रही है,

इतना ही नहीं रास्ते पर आवागमन करने वाले राहगीरों को मार्ग साफ नहीं दिखाई देने से दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दिनभर सूर्य देव के कही दर्शन भी नही हुए,जगह-जगह पर लोग आग जलाकर ठंड से राहत पाने की जुगत में जुटे रहे।

वही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसान कुहासा एवं ठंड की दोहरी मार झेलने को विवश है, किसानों की एकमात्र साधन खेती है, खेतों में लगी सब्जी ठंड से चौपट हो रही है, किसानों का मानना है कि कुहासा कुछ दिनों तक अगर खिंचा तो हमारी फसल बर्बाद हो जायेगी।

Related Articles

Back to top button