जनता दल के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने किया प्रेस वार्ता,16 तारीख के होने वाले कार्यक्रम में पार्टी को जदयू में किया जाएगा विलय
जनता दल के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने किया प्रेस वार्ता,16 तारीख के होने वाले कार्यक्रम में पार्टी को जदयू में किया जाएगा विलय

झारखंड जनता दल के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन कहा 16 तारीख के होने वाले कार्यक्रम में पार्टी को जदयू में किया जाएगा विलय
गिरिडीह, मनोज कुमार
जनता दल के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने किया प्रेस वार्ता,16 तारीख के होने वाले कार्यक्रम में पार्टी को जदयू में किया जाएगा विलय

गिरिडीह: नया परिसदन भवन में झारखंड जनता दल के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 16 अक्टूबर को कार्निवल हॉल रांची में जदयू का सम्मेलन कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें झारखंड जनता दल पूरी पार्टी जदयू में विलय करेंगी। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में जनता दल के कार्यकर्ता जदयू पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले 1977 ईस्वी में जनता पार्टी बना था।

जिसके बाद कई नाम से पार्टी बने। उन्होंने कहा कि पार्टियों का विभाजन होते रहा है लेकिन मजबूती के साथ यह पार्टी सभी जिलों में सक्रिय है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि 24 जिलों में जनता दल के कार्यकर्ता सक्रिय भाव से कार्य कर रहे हैं। कहां की कोरोना काल एम में पार्टी की ओर से सक्रियता में कमी आई है लेकिन पुनः हम सभी कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय है। मौके पर महासचिव राजेश कुमार सतीश कुंदन आदि मौजूद थे