Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉक्टर सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने ध्वजरोहन किया
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष डॉ सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने ध्वजारोहण किया

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉक्टर सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने ध्वजरोहन किया
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष डॉ सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पूर्व भारतमाता पूजन भाव नृत्य के साथ संपन्न हुआ।

आगंतुक अतिथियों का स्वागत परंपरागत घेाष वादन से किया गया एवं उनका परिचय प्रधानाचार्य आनंद कमल ने किया।इस अवसर पर बच्चों द्वारा कई भाव नृत्य,ऑपरेशन सिन्दूर,हिंदी,संस्कृत एवं अंग्रेजी में संभाषण हुआ।कार्यक्रम मैं उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की




