Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

सर जे.सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में विशेष PTM का भव्य आयोजन

सर जे.सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, गिरिडीह में विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक (Parent–Teacher Meeting) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

सर जे.सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में विशेष PTM का भव्य आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : सर जे.सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, गिरिडीह में विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक (Parent–Teacher Meeting) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, व्यवहार, उपस्थिति तथा सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों से प्रभावी संवाद स्थापित करना था। विभिन्न कक्षाओं के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज़ अहमद थे। उनके साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद वसीम अहमद की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. सरफराज़ अहमद ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के साझा प्रयासों पर बल देते हुए कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा राष्ट्रनिर्माण की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने स्वागत वक्तव्य में अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय छात्राओं के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ चरित्र निर्माण और जीवन कौशल के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि नियमित PTM के माध्यम से विद्यालय और अभिभावकों के बीच मजबूत संवाद स्थापित होता है, जिससे छात्राओं की प्रगति को सही दिशा मिलती है।

बैठक के दौरान विषयवार शिक्षकों ने छात्राओं के शैक्षणिक प्रदर्शन, परीक्षा परिणाम, कक्षा सहभागिता, गृहकार्य, परियोजना कार्य तथा उपस्थिति की जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की। कमजोर छात्राओं के लिए सुधारात्मक कक्षाओं, अतिरिक्त मार्गदर्शन और व्यक्तिगत ध्यान की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

अभिभावकों को विद्यालय में संचालित सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी गई। अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण, शिक्षकों की मेहनत तथा छात्राओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उपयोगी सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर JCERT द्वारा आयोजित प्री-बोर्ड एवं S.A-1 परीक्षा के टॉपर्स, CCA में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं तथा नियमित उपस्थिति के लिए छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के साथ नियमित समन्वय बनाकर कार्य करने वाले अभिभावकों, SMC अध्यक्ष एवं सदस्यों को भी अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा प्रगति कुमारी एवं महक परवीन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में शिक्षक अख्तर अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button