ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन की हुई परिषद भवन में बैठक
गिरिडीह परिसदन भवन में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की अहम बैठक रखी गई

ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन की हुई परिषद भवन में बैठक
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह परिसदन भवन में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की अहम बैठक रखी गई, इस बैठक में गिरिडीह जिला के तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित हुए, मौके पर समाज के प्रदेश संयोजक अजीत कुमार पप्पू, प्रदेश अध्यक्ष भीम रवानी, जिला अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष अनूप चंद्रवंशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गुड़िया देवी, गिरिडीह नगर अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी, जिला सचिव सतीश चंद्रवंशी पूर्व जिला अध्यक्ष संजय चंद्रवंशी तथा सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण उपस्थित हुए,

आज के बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार को लेकर हुआ तथा गिरिडीह जिले में सभी वार्ड के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव के चयन को लेकर चर्चा हुई, सभी चंद्रवंशी भाइयों ने अपनी-अपनी समस्याओं को भी सामने रखा एवं पदाधिकारी गण उनकी समस्याओं के निदान भी किए, इस बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया

जिसमें रूपेश कुमार चंद्रवंशी को महानगर अध्यक्ष गिरिडीह, दिपक चंद्रवंशी जी को जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राम को जिला उपाध्यक्ष, मधु कुमारी को महिला नगर अध्यक्ष, मुकेश कुमार चंद्रवंशी को कानूनी सलाहकार, बेबी देवी को संगठन मंत्री महिला मोर्चा गिरिडीह, नेमचंद चंद्रवंशी को प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, एवं इस बार जरासंध महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाए जाने की योजना पर गहन चर्चा की ग



