पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: पपरवाताड़ स्थित पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक के सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि पुलिस अधीक्षक, को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पचम्बा थाना अन्तगर्त ग्राम- पेसराबहियार में दो युवक एक टोटो पंजि0 सं0—JH11AT- 7426 मे बैठकर सवारियों को हथियार दिखाकर लूटपाट कर रहे है । सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, मु0—02, गिरिडीह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया छापामारी टीम द्वारा ग्राम- पेसराबहिया के पास छापामारी के क्रम में ज्ञात हुआ कि टोटो पंजि0 सं0—JH11AT- 7426 मे दो युवक बैठे है तभी दोनो युवक पुलिस गाडी को देखकर टोटो वहीं छोड़कर वहाँ से भागने लगे । सशस्त्र बल के सहयोग से दोनो युवकों को खदेड़कर पकड़ा गया जिनसे उनका नाम पता पूछने पर दोनो ने अपने अपना नाम कमशः 1.जाहिद अंसारी, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता—स्व0 जाकिर, पता—आजाद नगर, भण्डारीडीह, थाना—पचम्बा, जिला—गिरिडीह 2.अनिकेत कुमार तांती, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता—शशि मरिक, पता—झरिया गादी, पाठकहीर गिरिडीह रेलवे स्टेशन के नजदीक, थाना—नगर, जिला—गिरिडीह बताये । पकड़ाये दोनो युवक का तलाशी लेने पर जाहिद अंसारी के कमर के पीछे में खोसा हुआ एक लोडेड देशी कटटा जिसमें 315 बोर का एक जिंदा गोली तथा अनिकेत कुमार दांती के बायाँ पॉकेट से एक जिंदा 315 बोर का गोली पाया गया तत्पश्चात हथियार के वैधता के संबध में उपरोक्त लोग से कागजात की मांग की गयी तो कोई कागजात प्रस्तुत नही किये और न ही कोई संतोष जनक जबाब दिये । जिसके बाद टोटो पंजि0 सं0—JH11AT—7426 की तलाशी ली गयी तो कुछ नहीं मिला । टोटो पंजि0 सं0—JH11AT—7426 एवं एक लोडेड देशी कटटा जिसमें 315 बोर का जिंदा गोली एवं एक अलग से 315 बोर का जिन्दा गोली को सिलबंद करते हुये जप्त किया गया तथा जाहिद अंसारी एवं अनिकेत कुमार दांती से हथियार के संबंध में पूछ-ताछ किये तो कुछ भी ठोस नहीं बताया ।

अवैध देशी कटटा एवं दो जिंदा गोली के साथ पकडे गये उक्त दोनो लोगो को विधिवत गिरफ्तारी ज्ञाप तैयार कर गिरफ्तार किया और जप्त सिलबंद प्रर्दश तथा टोटो पंजि0 सं0—JH11AT- 7426 को साथ लेकर थाना आया । इस संबंध में पचम्बा थाना कांड सं0—76/25, दिनांक—18.06.2025, धारा—25(1-B)a/25(1-a) The Arms Act 1959 दर्ज की गई है । गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है




