Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेस

सयाल क्षेत्र के लिए खुशखबरी

नारियल फोड़ कर किया खदान का शुभारंभ

संयुक्ता न्यूज डेस्क 

सयाल – सीसीएल बरकासयाल क्षेत्र में काफी लंबे अरसे से खुली खदान खुलने का इंतजार अब खत्म हो गया है …रामगढ़ वन विभाग के  पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज के ने नारियल फोड़कर सयाल खुली खदान का शुभारंभ  किया …साथ ही सीसीएल सयाल के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह के द्वारा सयाल खुली खदान के पास बने मां काली के मंदिर पर विधिवत पूजा पाठ कर सयाल खुली खदान का उद्घाटन किया .

इस मौके पर सीसीएल के अधिकारी गण उपस्थित रहे. सयाल महाप्रबंधक का इस मौके पर कहना था कि यह खदान सयाल क्षेत्र के लिए एक टॉनिक का काम करेगा .क्योंकि लंबे अरसे से खदान के खुलने का इंतजार लोगो को था . महाप्रबंधक काफी समय से अपने टीम के साथ प्रयासरत थे .जो आज इसकी सफलता मिली . उन्होंने इस सफलता के पीछे अपनी सारी टीम का श्रेय बताया .
महाप्रबंधक ने कहा कि इस खुली खदान से प्रतिवर्ष 400000 टन कोयले के उत्पादन और 1600000 टन ओवी निकलेगा जो 4 वर्षों तक चलेगा. यह सीसीएल के लिए छोटी बात होगी पर सयाल क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी बात है .क्योंकि लंबे अरसे से कई खदानें बंद रही है जिसमें आज सयाल खुली खदान का शुभारंभ के साथ और भी कई खदानें खुलने की उम्मीद बढ़ गई है.इस मौके पर सयाल परियोजना अधिकारी भी बढ़ेगा. 1 मिलियन टन का कोयला उत्पादन का लक्ष्य रहेगा .आगे भी इस खदान से कोयले का उत्पादन चलता रहेगा.

Related Articles

Back to top button