पलामू – पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव आज की जरूरत : मंगल सिंह
पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जल संचयन को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से प्रथम उपमहापौर राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) की ओर से संचालित 'वृक्षारोपण एवं जल संचयन संकल्प अभियान' को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन रोड स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

पलामू – पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव आज की जरूरत : मंगल सिंह
-प्रथम उपमहापौर ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर ‘वृक्षारोपण एवं जल संचयन संकल्प अभियान’ की कार्ययोजना बताई, लोगों से एक पौधा लगाने और पानी बचाने की अपील
मेदिनीनगर – पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जल संचयन को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से प्रथम उपमहापौर राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) की ओर से संचालित ‘वृक्षारोपण एवं जल संचयन संकल्प अभियान’ को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन रोड स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने अभियान के उद्देश्यों, आगामी कार्ययोजना और जनभागीदारी की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रथम उपमहापौर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और जीवन को बचाने के लिए जल संरक्षण अनिवार्य है। पृथ्वी पर पीने योग्य पानी की मात्रा सीमित है, इसलिए वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देकर, आवश्यकता नहीं होने पर नलों को बंद रखकर तथा पानी का कम से कम दुरुपयोग कर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और प्रकृति को सुरक्षित रखा जा सकता है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। उनका कहना था कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और जल स्रोतों की सुरक्षा भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
मंगल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर वृक्षारोपण एवं जल संचयन के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को जनभागीदारी के माध्यम से जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।
प्रदीप सिन्हा जी ने कहा कि जल संचयन एवं वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।
DALTONGANJ CHAMBER OF COMMERCE के अध्यक्ष श्री विनोद उदयपुरी जी ने कहा कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन के प्रति लोगों में जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों को जन-आंदोलन का रूप देकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की आवश्यकता है।
पत्रकार वार्ता में अभियान से जुड़े टीम के सदस्य राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी, दिनेश द्विवेदी जी, प्रदीप सिन्हा जी, डालटनगंज चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष बिनोद उदयपुरी जी, पलामू ब्यवसाय संघ के महा सचिव अनुपम तुलस्यान जी, वरिष्ठ नागरिक मंच, यूo के बिकास सिंह जी, जयशंकर सिन्हा जी, नीलेन्द्र जी, संतोष चौधरी जी, बब्लू जी, बिकास सेठी जी, मुकेश सिंह जी, अश्विनी कुमार जी, अमित कुमार जी, दिलीप कुमार (दिल्लू) जी, राहुल जी, राजकुमार जी, सरयू जी, बीरेंदर जी, जितेंद्र जी, मुन्ना सिंह जी, पवन जी,राना कुणाल जी उपस्थित रहे।




