Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने संडक का किया शिलान्यास ।

सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने संडक का किया शिलान्यास ।

सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने संडक का किया शिलान्यास ।

संवाददाता: मनोज कुमार

गिरिडीह: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अजीडीह मोड़ से उदनाबाद पुल तक लगभग 5 किलोमीटर लंबाई की बनने वाली सड़क का शिलान्यास सोमवार को सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू,उदनाबाद पंचायत मुखिया काजल देवी, उप प्रमुख कुमार सौरभ,मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव के द्वारा विधिवत रूप से किया गया। अतिथियों द्वारा पूजा पाठ के बाद नारियल फोड़कर बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया। मालूम हो कि कई वर्षों से यह सड़क टूट कर बर्बाद हो गया था।

इसके अलावा सड़क पर गड्ढा हो गया था। जिसके कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में खासकर गड्ढों में पानी भर जाने के कारण राहगीरों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सदर विधायक के सराहनीय पहल से अब इस सड़क को फिर से बनाया जाएगा। मालूम हो कि इस सड़क से प्रत्येक दिन राहगीरों का आना जाना लगा रहता है।

सड़क बन जाने के बाद अब आसानी से लोग आवागमन कर पाएंगे। इस बाबत सदर विधायक श्री सोनू ने कहा कि बाबा दुखहरण नाथ के कृपा से सावन महीने के सोमवार को इस क्षेत्र के सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस क्षेत्र में सड़क की समस्या लगभग 10 वर्षों से इसी प्रकार की थी। अनेकों लोग इस सड़क से रोजाना गुजरते थे। खराब सड़क के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इसका शिलान्यास हो चुका है मुझे उम्मीद है कि सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और इस निर्माण कार्य में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस क्षेत्र के प्रसिद्ध दुखहरण नाथ मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा वही बाबा मंदिर जाने में खराब रास्ता रहने के कारण जाने में लोगों को परेशानियां होती थी जिसको लेकर भी शिवम मोड़ से गांडेय तक लगभग 13 किलोमीटर सड़क का भी जल्द निर्माण कराया जाएगा जिसका प्रस्ताव भेज दिया गया है।

साथ ही अन्य प्रकार की जो सड़क समस्या और समेत अन्य समस्याओं को जल्द ही पूरा किया जाएगा वही मौके पर वही मौके पर भरत यादव ,दिलीप उपाध्याय ,केदार यादव ,भिखारी यादव ,गोपाल राणा, सुमन राय ,प्रभाकर राय सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button