सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ऑन द स्पॉट 855 आवेदन का किया गया निष्पादन मंईया सम्मान योजना और अबूवा आवास का स्टॉल नहीं रहने से लाभुक परेशान
आपकी सरकार आपके द्वार बेडोकला, गैड़ा एवं बेलकप्पी पंचायत में शिविर का आयोजन हुआ।

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ऑन द स्पॉट 855 आवेदन का किया गया निष्पादन मंईया सम्मान योजना और अबूवा आवास का स्टॉल नहीं रहने से लाभुक परेशान
बरकट्ठा :- आपकी सरकार आपके द्वार बेडोकला, गैड़ा एवं बेलकप्पी पंचायत में शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, सीओ विजय कुमार महतो, मुखिया ललिता देवी, मुखिया पिंकी देवी, सुमन देवी, पंसस युसुफ अंसारी, विकास कुमार पांडेय, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, उपाध्यक्ष कुद्दूश अंसारी, झारखंड आंदोलनकारी धीरेन्द्र पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में कुल 924 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 855 लोगों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में सबसे अधिक आवेदन आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र का 461 और वृद्धा पेंशन के लिए 189 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र के 20, मृत्यु प्रमाण पत्र के 2, नया राशन कार्ड के 47, दिव्यांश प्रमाण पत्र के 2, विधवा पेंशन के लिए 6 एवं अन्य 197 आवेदन प्राप्त हुए.
जिन्हें मौके पर ही अधिकारियों ने ऑन स्पॉट निष्पादन कर लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण कर दिया। जबकि मंईया सम्मान योजना और अबूवा आवास का स्टॉल नहीं रहने से लाभुक परेशान रहे। जिसके बाद महिलाएं ने खूब भड़ास निकाली। इस अवसर पर सीआई सुरेन्द्र पासवान, बीपीओ उज्जवल किशोर,
डॉ कार्तिक उरांव, डॉ जसीम अख्तर, एमओ मिंटू रजक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह बीएओ अशोक ठाकुर, उपमुखिया चंद्रदीप पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि श्यामा साव, देवेन्द्र पांडेय, पंसस प्रतिनिधि संजय साव, ज्वाला कुमार, अमित कुमार दुबे, यासीर हुसैन रिजवी, बीएफटी गुलजार अंसारी, संतोष कुमार, वसीम अंसारी, अर्पणा दास, बबलू पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




