सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने बच्चों को पोलियों की दवा पिलाकर राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ किए।
सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने बच्चों को पोलियों की दवा पिलाकर राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ किए।

सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने बच्चों को पोलियों की दवा पिलाकर राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ किए।
गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: चेताडीह स्थित मातृत्व अस्पताल में रविवार को सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने बच्चों को पोलियों की दवा पिलाकर राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ किए। पोलियो दिवस के अवसर पर आज से शुरू किए गए तीन दिवसीय इस अभियान को गति दी जाएगी। इस दौरान विधायक ने कुछ बच्चों को सांकेतिक रूप से पोलियो की दो बूंद दवा पिला कर इस अभियान की शुरुआत की। इस बाबत सदर विधायक ने बताया कि हमारे देश ने लंबी लड़ाई के बाद पोलियों जैसे खतरनाक बीमारी से मुक्ति पाई है। हमारा देश पोलियो मुक्त बना रहे इसी उद्देश्य को लेकर सभी नवजात से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलानी है। विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा की चेताडीह मातृत्व अस्पताल आज किसी भी निजी अस्पताल की तुलना में बेहतर है।
सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने बताया कि 4 लाख 95 हजार 250 जिले भर के बच्चों को पोलियो की दवा पिलानी है।

इसके लिए 3 दिनों का कार्यक्रम तय किया गया है आज जिला एवं प्रखंड स्तर के बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई गई। वहीं कल से 2 दिनों तक डोर टू डोर घूम कर बच्चों को दवा पिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से गंभीर है शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा सके इसके लिए कई कर्मियों को इस कार्य के लिए लगाए गए हैं। कहा की स्वास्थ्य कर्मी घूमकर कल से शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को दवा पिलायेंगे।




