सिहोडीह नदी तट स्थित सार्वजनिक काली मंदिर सिहोडीह में चोरी, मां के आभूषण व पूजा सामग्री ले उड़े चोर
सिहोडीह नदी के तट पर स्थित सार्वजनिक काली मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने छप्पर फाड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया।

सिहोडीह नदी तट स्थित सार्वजनिक काली मंदिर सिहोडीह में चोरी, मां के आभूषण व पूजा सामग्री ले उड़े चोर
गिरिडीह : सिहोडीह नदी के तट पर स्थित सार्वजनिक काली मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने छप्पर फाड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर में रखे मां काली के नथिया, टीका सहित पूजा के बर्तन और घंटा लेकर फरार हो गए।

मंदिर की देखरेख करने वाली बबली कुमारी ने बताया कि सुबह जब वह मंदिर पहुंचीं तो छप्पर टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि मां के आभूषण और पूजा में प्रयुक्त बर्तन तथा घंटा गायब हैं।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों को मिलते ही मंदिर परिसर में भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश देखा गया। बबली कुमारी ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन छानबीन कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।




