संत मरियम विद्यालय में संगीत कार्यशाला का आयोजन, स्पेक्ट्रा मंडली ने दी बच्चों को टिप्स
संगीत छात्रों के भावनात्मक बुद्धि को करता है सुदृढ़ : अविनाश देव

संत मरियम विद्यालय में संगीत कार्यशाला का आयोजन, स्पेक्ट्रा मंडली ने दी बच्चों को टिप्स
संगीत छात्रों के भावनात्मक बुद्धि को करता है सुदृढ़ : अविनाश देव
ब्यूरो रिपोर्ट
पलामू : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के नजदीकी कजरी गांव स्थित संत मरियम विद्यालय में एक दिवसीय संगीत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव, प्रधानाचार्य कुमार आदर्श व अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से रेड रिबन काटकर किया। तत्पश्चात पलामू के प्रसिद्ध स्पेक्ट्रा संगीत मंडली के प्रमुख दिनकर जी ने संगीत व वाद्य यंत्रों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने, इसके प्रति रुचि विकसित करने व हमारे मन-मस्तिष्क के इसके सुप्रभाव जानकारियों को बच्चों के बीच साझा किया। साथ ही स्पेक्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया।
मौके पर चेयरमैन श्री देव ने सभी कलाकारों का हार्दिक आभार प्रकट किया एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संगीत सदियों से हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा रहा है और यह सिर्फ मनोरंजन का प्रबंध नहीं है, बल्कि मनुष्य के समग्र व्यक्तित्व के विकास का एक अच्छा माध्यम भी है।

यह छात्रों के भावनात्मक बुद्धि, आत्मविश्वास व एकाग्रता को बढ़ता है, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ जीवन में संगीत का भी होना बहुत जरूरी है। उक्त मौके पर समन्वयक अमरेंद्र कुमार, प्रवीण दुबे निकिता गुप्ता समेत समस्त शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।



