गिरिडीह के बोड़ो में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस की छापेमारी में दो नाबालिग लड़कियां बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ब्रेजा वाहन जब्त, एसआईटी ने की कार्रवाई l
गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ो इलाके में कुछ लड़कियों को डरा-धमकाकर और मारपीट कर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है।

गिरिडीह के बोड़ो में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस की छापेमारी में दो नाबालिग लड़कियां बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ब्रेजा वाहन जब्त, एसआईटी ने की कार्रवाई l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ो इलाके में कुछ लड़कियों को डरा-धमकाकर और मारपीट कर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बोड़ो स्थित एक किराये के मकान में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान वहां से दो लड़कियों को बरामद किया गया, जबकि मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि क्रांति देवी नामक महिला द्वारा उन्हें डराकर और मारपीट कर देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था।

इस मामले में पीड़िता के आवेदन के आधार पर पचम्बा थाना कांड संख्या 52/26, दिनांक 26 मई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट 2012 की धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग की ब्रेजा चार पहिया वाहन को जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में क्रांति देवी, पति राजकुमार शर्मा, निवासी बलिया बेड़ा थाना भरकट्ठा ओपी (बिरनी थाना), मो. तौफिक अंसारी निवासी अहारडीह थाना गांडेय तथा मुशरफ अंसारी निवासी घाटाकुल थाना गांडेय शामिल हैं।
छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक आर.के. राणा, अंचल पुलिस निरीक्षक ज्ञान रंजन कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, दीपक कुमार, प्रभात कुमार सहित पचम्बा थाना के सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल थे।



