संगम गार्डन में 301 बच्चियों को मिला सम्मान, कुटुंब प्रबोधन के कार्यक्रम ने दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश l
कुटुंब प्रबोधन द्वारा माता अहिल्याबाई होलकर वाहिनी के तत्वाधान में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को संगम गार्डन में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संगम गार्डन में 301 बच्चियों को मिला सम्मान, कुटुंब प्रबोधन के कार्यक्रम ने दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश l
गिरिडीह, मनोज कुमार
गिरिडीह : कुटुंब प्रबोधन द्वारा माता अहिल्याबाई होलकर वाहिनी के तत्वाधान में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को संगम गार्डन में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 301 बच्चियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उत्साह एवं आत्मविश्वास को बढ़ाया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजिका सह कुटुंब प्रबोधन की प्रांत टोली सदस्य पूनम बरनवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पूजन के साथ हुई, जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने प्रेरणादायक उद्बोधन देकर बच्चियों का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर कुटुंब प्रबोधन के प्रांत प्रभारी सकलदेव चौरसिया, गिरिडीह मेयर प्रमिला मेहरा, नगर के संघ संचालक विजय जैन, सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष अर्जुन मिस्त्कार, सचिव शालिनी खोवाला, पूर्व प्रचार्या पुष्पा सिन्हा, शांति भवन की साध्वी बहन, जैन समाज की महिला अध्यक्ष प्रेमलता जैन, गोल्डन फ्यूचर स्कूल की निदेशक प्रमिला बरनवाल, कारू बरनवाल, शारदा भवन की उर्मिला बरनवाल, प्रकाश सेठ एवं गायत्री परिवार के कामेश्वर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर सोनू, संध्या, माधुरी, ज्योति, ललिता, सुमन सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सैकड़ों बच्चियां एवं अभिभावक मौजूद रहे।
कार्यक्रम ने समाज में नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।




