समाजसेवा के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर किए जाएंगे सम्मानित
समाजसेवा के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर किए जाएंगे सम्मानित

समाजसेवा के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर किए जाएंगे सम्मानित
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/कोडरमा जिला के युवा समाजसेवी राम कुमार जो सुपर हेल्थ हीरो के नाम से प्रसिद्ध है उन्हें ग्लोबल इम्यूनिटी चेंज मेकर अवार्ड 2023 से राजस्थान के बीकानेर शहर में सम्मानित किया जाएगा।युवा समाजसेवी राम कुमार सदैव लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक और मरीजों को रक्त की व्यवस्था करवा कर उनकी जिंदगी बचाने की कोशिश करते हैं। कोरोना काल की पहली नजर में वे राहगीरों को भोजन वितरण कर भी मदद कर रहे थे तो वहीं कोरोना काल की दूसरी लहर में इन्होंने मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करवा कर मदद करने की कोशिश की थी। राम कुमार सदैव सदर अस्पताल कोडरमा की बेहतर व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन से मांग करते रहते हैं।
राम कुमार ने बताया कि यह सम्मान पूरे जिले वासियों के लिए हैं मुझे खुशी हों रहीं हैं हमारे अच्छे कार्यों से प्रभावित होकर जो मुझे सम्मान दी जा रही हैं जिससे मुझे आगे और कुछ करने की हौसला मिलती है। इसके लिए उन्होंने राष्ट्र हित फोंडेशन ट्रस्ट का आभार जताया। ग्लोबल इम्यूनिटी चेंज मेकर अवार्ड 2023 आगामी 11 व 12 मार्च को राजस्थान के बीकानेर में सम्मान समारोह आयोजित होना है।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह हैं जिसमें 200 अन्य देशों के व भारत के सभी 740 जिलों के समाजसेवियों को सम्मनित किए जाएंगे। जिसमे कोडरमा जिले से राम कुमार को सम्मानित किया जाएगा।


