प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के 15वें वर्षगांठ के अवसर पर सेंट. जोसफ मेरीवार्ड की प्राचार्या सिस्टर सरिता सी जे को सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित 15वां वर्षगांठ (2011-2026) 17 मई, 2026 को पटना के ऐतिहासिक रवीन्द्र भवन के सभागार में एसोसिएशन के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद की विशिष्ट अध्यक्षता में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के 15वें वर्षगांठ के अवसर पर सेंट. जोसफ मेरीवार्ड की प्राचार्या सिस्टर सरिता सी जे को सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
दसवीं एवं बारहवीं के टॉपर्स को मेडल सर्टिफिकेट एवं कैश प्राइज भेंट किया गया।
प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के 15वें वर्षगांठ के अवसर पर बिहार के 38 जिलों के 3000
चयनित निदेशकों को सम्मानित किया गया!
बिहार : प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित 15वां वर्षगांठ (2011-2026) 17 मई, 2026 को पटना के ऐतिहासिक रवीन्द्र भवन के सभागार में एसोसिएशन के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद की विशिष्ट अध्यक्षता में भव्य रूप से आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन विधिवत रूप से बिहार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी, सिक्किम एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद जी, मुख्य सचेतक श्री संजीव चौरसिया,

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्रिंसिपल फादर डोमिचन, कॉन्वेंट मेरीवार्ड के प्रिंसिपल सिस्टर सरिता सी जे, माउंट कार्मल हाई स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मृदुला ए सी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ एस पी वर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव मेरविन कॉवेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी द्वारा सेंट जोसफ मेरीवार्ड की प्राचार्या सिस्टर सरिता सी जे को 2025- 26 की सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या का अवार्ड भेंट किया गया। वही कक्षा बारहवीं के सेंट माइकल हाई स्कूल के रोहन प्रसाद, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की अदिति कुमारी, दिव्या प्रकाश एवं माउंट कार्मल हाई स्कूल की शताक्षी सिंह को सर्वश्रेष्ठ छात्र के सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में बिहार के 38 जिलों के 3000 निदेशक एवं प्राचार्यगण उपस्थित थे जिन्हें समाज शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता एवम माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी ने एसोसिएशन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटा एवं अपने भाषण में सभा में उपस्थित बिहार के कोने कोने से आए हुए 3000 शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए कहा के निजी विद्यालयों के उत्कृष्ट कार्य बिलकुल नही भुलाया जा सकता है।

उन्होंने कहा प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने बिहार के निजी विद्यालयों का एक मजबूत संगठन बनाया है जो सराहनीय है और इनके माध्यम से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है जो सराहनीय है।उन्होंने कहा के शिक्षा विभाग से कोई भी दिशा निर्देश पारित होने से पहले शिक्षा विभाग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद और उनके साथियों के साथ मिलकर विचार करेगी। उन्होंने कहा के अब सिंगल विंडो से ही काम होगा ताकि कोई कन्फ्यूजन न रहे। साथ ही आश्वासन दिया के हम निजी विद्यालयों की सभी समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र करेंगे।
अत: सफलतापूर्पक 15 वर्ष पूरे होने पर एसोसिएशन को बधाई दिया।
कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिक्किम एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद जी ने कहा के देश के कल्याण में शिक्षा का महत्वपुर योगदान है और देश को प्रगति की ओर अग्रसर करने में निजी विद्यालयों का परिश्रम, त्याग, और बलिदान मुख्य है।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, सैयद शमायल अहमद ने बिहार से आए हुए निजी विद्यालयों की ओर से माननीय शिक्षा मंत्री को निजी विद्यालयों की समस्याओं और कठिनाइयों से अवगत कराया साथ ही कहा कि निजी विद्यालयों को अविलंब Q R code दिया जाए एवं वर्षों से लंबित RTE की बकाया राशि निर्गत की जाए, उन्होंने कहा कि ज्ञानदीप पोर्टल पर छात्रों का नाम अंकित नहीं हुआ है आता ज्ञानदीप पोर्टल खोल दिया जाए ताकि सभी छात्रों की एंट्री सही से हो सके। तथा शिक्षा विभाग की ओर से एक ही विंडो पटना से ऑपरेट किया जाए जिससे जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों के द्वारा स्कूल के संचालकों को परेशान करने का मौका न मिले।
उन्होंने भारत सरकार के स्किल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के साथ Mou के माध्यम से प्री स्कूल्स के शिक्षकों का ट्रेनिंग होना एक बड़ी उपलब्धि बताई। एसोसिएशन ने पिछले 15 वर्षों में डेढ़ लाख शिक्षकों एवं डेढ़ लाख छात्रों को सम्मानित करने का काम किया जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।
इस अवसर पर मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्राचार्या फादर डोमिचन कॉन्वेंट मेरीवार्ड की प्राचार्या सिस्टर सरिता माउंट कार्मल हाई स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मृदुला राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ एस पी वर्मा राष्ट्रीय एवं सचिव मेरविन कॉवेल ने भी अपने विचार रखे।
एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यालय सचिव फौजिया खान ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवादव्ञापन दिया एवं कार्यक्रम को संचालित किया




