श्रमिक नेता का. संतोष कुमार घोष को अश्रुपुरित आंखों से दी गई अंतिम विदाई
मैथन, सीटू और डीवीसी श्रमिक युनियन के नेता तथा सीपीआई (एम) धनबाद के जिला सचिव का. संतोष कुमार घोष का आज 12 .15 बजे निधन हो गया. वे 70 वर्ष के थे.

श्रमिक नेता का. संतोष कुमार घोष को अश्रुपुरित आंखों से दी गई अंतिम विदाई
निरसा : मैथन, सीटू और डीवीसी श्रमिक युनियन के नेता तथा सीपीआई (एम) धनबाद के जिला सचिव का. संतोष कुमार घोष का आज 12 .15 बजे निधन हो गया. वे 70 वर्ष के थे. भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त करने के बाद उन्होंने दामोदर वैली निगम (DVC) मैथन में सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्य किया

जहां वे ट्रेड युनियन आंदोलन में शामिल हुए. वे डीवीसी श्रमिक युनियन के पदाधिकारी भी थे. मैथन में वे एक प्रभावी मजदूर नेता के रूप में जाने जाते थे. उनकी अद्भुत संगठन क्षमता और संगठन के काम के प्रति अनुशासन कार्यकर्ताओं के लिए एक उदाहरण था. वे एक उत्साही, मिलनसार और जिंदादिल व्यक्ति थे.

उनके निधन से सीटू को भारी क्षति हुई है. उनके निधन की खबर से पूरी वाम कतारों में शोक व्याप्त है. सीटू द्वारा उनके सम्मान में झारखंड के सभी युनियन कार्यालयों में लाल झंडा झुका दिया गया है डीवीसी श्रमिक युनियन और सीटू उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके पत्नी, दोनों बेटे अंशुमान घोष, और कौशिक घोष एवं उनकी पुत्री और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है.
प्रकाश विप्लवगोपी कांत बक्सीसमीर दास अमोल पांडेबिरेंद्र कुमार सुजीत भट्टाचार्यआनंदमय पाल गणेशधर सुरेश प्रसाद गुप्ता
शिव बालक पासवान सुंदर लाल महतो कालीसेन गुप्ताभगवानदास नौशाद अंसारी
प्रजा पासवान लीलामय गोस्वामीभारत भूषण योगेन्द्रमहतो परशुराम महतोछविधरप्रभु लाल गौतमप्रसाद दिलीप चक्रवर्तीराम वृक्ष



