Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

चिरकुंडा में विशाल रक्तदान अभियान का आयोजन, विधायक अरुप चटर्जी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ*

राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी जी की 18वीं पुण्यतिथि पर आज ब्रह्माकुमारिज एवं समाज सेवा प्रभाग (RERF) द्वारा विशाल रक्तदान अभियान – 2025 का आयोजन किया गया

चिरकुंडा में विशाल रक्तदान अभियान का आयोजन, विधायक अरुप चटर्जी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ*

निरसा चिरकुंडा, 24 अगस्त।

राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी जी की 18वीं पुण्यतिथि पर आज ब्रह्माकुमारिज एवं समाज सेवा प्रभाग (RERF) द्वारा विशाल रक्तदान अभियान – 2025 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में राजयोग भवन, नेहरू रोड, चिरकुंडा में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में निरसा के विधायक अरुप चटर्जी जी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं और समाजसेवियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है।

अभियान का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। इस अभियान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी (IRCS) का सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से न केवल जीवन बचता है बल्कि समाज में सेवा और बंधुत्व की भावना भी मजबूत होती है।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में जुड़ने और “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की

Related Articles

Back to top button